विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची के स्तूप कोहरे से ढंके, विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर हो गई




 














 









विदिशा. मौसम का मिजाज एक बार फिर बुधवार सुबह बदल गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली ट्रेन भी देरी से आई। शहर में सुबह 8 बजे दृश्यता 100 मीटर से कम दर्ज की गई। सुबह 11 बजे विजिबिलिटी 500 मीटर तक रही। सुबह लोगों का सामना घने कोहरे से हुआ। बुधवार को करीब 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।



विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में कोहरा छाया रहा। सुबह पर्यटक आए तो सांची के स्तूप भी कोहरे से ढंके हुए थे। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद कोहरा कम होता गया। सीहोर कृषि कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि सुबह दृश्यता कम थी। बीती रात ढाई बजे से ही कोहरे की चादर तन गई थी और अलसुबह तो दृश्यता 100 मीटर रही। बुधवार को रात को पारा 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को रात का पारा 8.5 डिग्री दर्ज हुआ था।


















  •  





















Popular posts
कोरोनावायरस / भोपाल में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए व्यापारियों ने खुद 4 दिन का टोटल लॉकडाउन किया, जरूरी सामान की किल्लत बढ़ सकती
Image
दो राज्यों एमपी और महाराष्ट्र के बीच बैतूल का सालबर्डी गांव, कोरोना के डर से बीच का रास्ता पार नहीं कर रहे ग्रामीण, बाहरी लोगों की एंट्री बंद
Image
रायसेन: मां की मौत की सूचना मिली, फिर भी डॉक्टर ने पहले ड्यूटी पूरी की, फिर घर पहुंचे
Image
भोपाल में सुबह से कोहरा, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश; यह फसलों के लिए फायदेमंद